नवाबगंज: बाराबंकी में वसीम राईन ने अखिलेश यादव के 'यादव प्रेम' पर भड़के, कहा- मुसलमानों को सिर्फ वोट बैंक समझा, अब उखाड़ फेंकेंगे
बाराबंकी के फतेहपुर जिले में चर्चित आर्यन यादव चायवाले के विवाद में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की एंट्री के बाद अब बाराबंकी में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ के प्रदेश उपाध्यक्ष वसीम राईन ने सोमवार को करीब 1 बजे अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला।