सिरोही: भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूल के समय में किया गया बदलाव
Sirohi, Sirohi | Apr 25, 2026 जिले में बढ़ती गर्मी और लू (हीटवेव) की स्थिति को ध्यान में रखते हुए जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल समय में बदलाव के आदेश जारी किए हैं। आदेशानुसार 25 अप्रैल 2026 से ग्रीष्मावकाश तक सभी सरकारी व गैर-सरकारी विद्यालयों में कक्षाएं सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक संचालित होंगी।