तरहसी: लगातार बारिश से तरहसी थाना में हुआ जल जमाव, एक्टिव मोड में रहे थाना प्रभारी नीरज कुमार
48 घंटे से हो रही लगातार बारिश के कारण तरहसी प्रखंड क्षेत्र के कई निजी एवं सार्वजनिक स्थान पर हुए जल जमाव के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बताते चलें कि तरहसी मुख्यालय स्थित परशुराम चौक (बेदानी मोड़) से सुभाष चौक तक काफी जल जमाव हुआ है। आवागमन प्रभावित रहा। साप्ताहिक हाट बाजार परिसर में जल जमाव की स्थिति इतनी भयावह रही कि दुकानों में पानी भर गया।