तरहसी: सगालीम से शिव भक्तों का जत्था देवघर रवाना,तरहसी-पांकी के पूर्व विधायक देवेन्द्र सिंह ने दिखायी हरी झंडी
सावन का पवित्र महीना शुरू होते ही शिव भक्तों का देवघर जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। मंगलवार को तरहसी प्रखंड की सीमा से सटे पांकी के सगालीम के तेलियाटोला से शिव भक्तों का जत्था बाबानगरी देवघर के लिए सुरक्षित तीन बसों से रवाना हुआ,जिसमे आसेहार,परसिया,बनई,कुसडी, भवरदह के कांवरिया शामिल है। तरहसी-पांकी के पूर्व विधायक देवेन्द्र कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाई।