ब्यौहारी: 06 माह से फरार पॉक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार
देवलोंद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में पिछले छह माह से फरार चल रहे आरोपी को जिला मैहर से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ जनवरी 2026 में रास्ता रोककर छेड़छाड़ एवं धमकी देने का मामला दर्ज हुआ था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी को पकड़कर न्यायालय में पेश किया। सोमावर सुबह 8 बजे यह जानकारी सामने आई है।