मंदसौर: दया मंदिर रोड पर तेज़ रफ़्तार बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति हुआ घायल, पुलिस ने मामला किया दर्ज
मंदसौर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत राजीव नामक व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि दया मंदिर रोड गादी वाले की दुकान के सामने मोटरसाइकिल के चालक ने अपनी मोटरसाइकिल को तेज गति वह लापरवाही पूर्वक चलाकर फरियादी को टक्कर मार दी जिससे कि फरियादी को चोट आई है वहीं पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपी मोटरसाइकिल के चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।