मंदसौर: गांधी चौराहे पर मंदसौर को संभाग बनाने की मांग हेतु पोस्टकार्ड अभियान जारी, पूर्व मंत्री नरेंद्र नाहटा भी रहे मौजूद
मंदसौर को संभाग बनाने की मांग को लेकर प्रतिदिन 2 घंटे पोस्टकार्ड अभियान चलाया जा रहा है जिसमें आम जनता द्वारा प्रतिदिन मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को पोस्टकार्ड अभियान के माध्यम से पोस्टकार्ड लिखे जा रहे हैं, इस पोस्टकार्ड अभियान में पूर्व मंत्री नरेंद्र नाहटा एवं भाजपा के पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया एवं समिति के पदाधिकारी एवं अन्य सामाजिक संगठन के लोग थे,