मंदसौर: 29 अक्टूबर को जिले में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे PM व CM, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश
कलेक्टर अदिती गर्ग ने PM के वर्चुअल प्रोग्राम एवं CM के प्रस्तावित दौरे कार्यक्रम के संबंध में सभी अधिकारियों की बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए बैठक के दौरान कलेक्टर ने सभी अधिकारियों का अवगत कराया की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अक्टूबर को वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के 3 मेडिकल कॉलेज एवं 5 नर्सिंग कॉलेज का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे,