ग्राम कोड में पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिवस पर भव्य वाहन रैली | हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल ।
ग्राम कोड (रियांबड़ी, नागौर) में पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिवस के अवसर पर भव्य वाहन रैली निकाली गई। तिरंगे और धार्मिक ध्वजों से सजी गलियों में रैली का ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
डीजे की धुन एवं कव्वालियों के बीच निकली वाहन रैली में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। आयोजन में गंगा-जमुनी तहजीब, सामाजिक सौहार्द और हिंदू-मुस्लिम भाईचारे का संदेश देखने को मिला। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थांवला पुलिस के जवान भी तैनात रहे।
📍 ग्राम कोड, रियांबड़ी, नागौर
🎥 संवाददाता/नितिन सिंह
👍 खबर पसंद आए तो Like करें
↗️ Share करें और
🔔 पेज को Follow जरूर करें।