अतरी: तार के पेड़ से गिरकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Atri, Gaya | Apr 20, 2026 अतरी थाना क्षेत्र के पुनाड़ गांव निवासी 23 वर्षीय उपेंद्र चौधरी की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जाता है कि वह उत्तर प्रदेश के जौनपुर गए हुए थे, जहां रविवार सुबह तार के पेड़ पर चढ़ने के दौरान अचानक गिर गया। गिरने से गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रविवार की देर रात शव को गांव लाया गया।