जौनपुर की खुटहन थाना पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक शातिर गौ तस्कर को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से देशी तमंचा, दो खोखा कारतूस, एक नाजायज चाकू, रस्सी और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।