कुंडम: कजरवारा तिराहे पर शराब के पैसे न देने पर बदमाश ने युवक का सिर फोड़ा, मामला दर्ज
थाना गोराबजार के अंतर्गत कजरवारा क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक को बीच रास्ते में रोककर सरेराह खून-खराबा किया गया। दरअसल, नई बस्ती निवासी 24 वर्षीय मोहित अहिरवार बुधवार दोपहर 2 बजे अपने घर से काम के सिलसिले में हाथीताल जा रहा था, तभी कजरवारा तिराहा वेयर हाउस के पास मोहल्ले के ही राहुल चौधरी ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोपी राहुल ने दबंगई दिखाते ह