बरेली: मौलाना ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, कहा- पत्नी करती है प्रताड़ित, जलते हुए गली में दौड़ा, सीसीटीवी में आया सामने
बरेली में पत्नी की कथित प्रताड़ना से परेशान 28 वर्षीय मौलाना अब्दुल कादिर ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। सीसीटीवी में वह आग की लपटों में सड़क पर दौड़ता दिखा, जबकि पत्नी पीछे चीखती हुई भागी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मरने से पहले दिए बयान में उसने पत्नी और साले पर प्रॉपर्टी के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।