धारा हटाने के नाम पर ₹20 हजार रिश्वत लेने का आरोप, चौकी इंचार्ज का ऑडियो वायरल; एसएसपी ने बैठाई जांच
बरेली। सिरौली थाना क्षेत्र की नवाबपुरा चौकी के प्रभारी पर मुकदमे से गंभीर धाराएं हटाने के नाम पर ₹20 हजार रिश्वत लेने का आरोप लगा है। यह मामला गांव बिहारीपुर निवासी नन्हे द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे से जुड़ा है। ऑडियो वायरल होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने मामले की जांच एसपी दक्षिणी को सौंप दी है।
जानकारी के अनुसार, नन्हे ने 28 जून को घर में घुसकर मारपीट और गाली-गलौज के आरोप में रमेश, वीरपाल, रामतीर्थ और वीर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि मुकदमे की विवेचना के दौरान गंभीर धाराएं हटाने के एवज में ₹20 हजार की रिश्वत मांगी गई। वायरल ऑडियो में कथित तौर पर रुपये के लेन-देन और धाराएं हटाने को लेकर बातचीत सुनाई दे रही है। हालांकि, ऑडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बताया कि वायरल ऑडियो की जांच कराई जा रही है और रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, सीओ अजय कुमार का कहना है कि ऑडियो पुराना बताया जा रहा है तथा उसकी सत्यता की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।
#Bareillynewslive