सिकन्दरपुर तहसील क्षेत्र के बहेरी चट्टी पर मंगलवार को विजयदशमी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया।
रावण दहन देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे।
क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी ने अग्निबाण चलाकर रावण के पुतले का दहन किया।
अग्निबाण लगते ही रावण का पुतला धू-धूकर जल उठा।
विधायक ने कहा कि विजयदशमी बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।
रामलीला के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों और उनके जीवन से सीख मिलती है।
उन्होंने लोगों से पर्व के संदेश को अपने जीवन में अपनाने की अपील की।
विधायक ने क्षेत्रवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने दुर्गा पूजा समिति के आयोजकों और सहयोगियों के प्रति आभार जताया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।