सिमडेगा: विश्व थैलेसेमिया दिवस पर सिमडेगा में रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
विश्व थैलेसेमिया दिवस के अवसर पर गुरुवार सुबह 11 बजे सिमडेगा सदर अस्पताल परिसर स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। गरीब नवाज रिलीफ फाऊंडेशन द्वारा आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया। रक्तदाताओं में उत्साह और संतोष देखने को मिला।