मसलिया: कुरुवा में काली पूजा पर भव्य मेला और भक्ति जागरण
Masalia, Dumka | Nov 10, 2026 मसलिया प्रखंड के कुरुवा गांव में काली पूजा के अवसर पर सोमवार को भव्य मेला व भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत पंचायत समिति सदस्य रंजीत कुमार मंडल, ग्राम प्रधान टुनु बेसरा और महेंद्र सोरेन ने फीता काटकर की। मेला में झूले, चाट-पकौड़ी व खिलौनों की दुकानें लगी थीं।