मानपुर: मानपुर ताला सड़क मार्ग पर ज्वालामुखी मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में घायल दो लोगों की मौत
Manpur, Umaria | May 18, 2026 मानपुर ताला सड़क मार्ग में ज्वालामुखी मोड़ के आगे कार और बाइक की टक्कर से हुई भीषण दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दो लोगों की सीएचसी मानपुर में मौत हो गई है।बता दें कि यह घटना आज सुबह 8:30 हुई थी जिसमें बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए थे जिसमें बिहार टायर वर्क का कर्मचारी हैदर अली निवासी मानपुर भी शामिल है।