बाड़मेर: बाड़मेर बॉर्डर की सरहद पर संदिग्ध घुसपैठ, BSF ने पाकिस्तान के 2 नागरिकों को किया गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी
Barmer, Barmer | Oct 9, 2025 पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा ने गुरुवार दोपहर 3:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि बाड़मेर जिले की अंतरराष्ट्रीय सरहद पर एक बार फिर संदिग्ध घुसपैठ का मामला सामने आया है।सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने जीरो पॉइंट के पास पाकिस्तान के दो नागरिकों को पकड़ लिया। इनमें से एक व्यक्ति बालिग है जबकि दूसरा नाबालिग बताया जा रहा है।