बाड़मेर: बाड़मेर में 5 करोड़ की लागत से बनेगा नमो पार्क, विधायक ने कहा- 34.70 करोड़ रुपए पानी के लिए स्वीकृत
Barmer, Barmer | Oct 9, 2025 बाड़मेर विधायक डॉ. प्रियंका चौधरी ने गुरुवार शाम 6:00 बजे प्रेसवार्ता कर विधानसभा में डीएमएफटी फंड के तहत 65 करोड़ रुपए के पानी, सड़कों और स्कूल के डवलपमेंट के लिए खर्चे होंगे। जिसमें 34.70 करोड़ रुपए से हैंडपंप, ट्यूबवेल और पेयजल परियोजना, 7.50 करोड़ रुपए स्कूलों में रूम निर्माण साथ ही 5 करोड़ की लागत से नमो पार्क के लिए राशि स्वीकृत हुई है।