बाड़मेर: थार महोत्सव के तहत लोक कलाकारों की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक प्रस्तुतियों से सरोबार हुआ किराडू
Barmer, Barmer | Oct 9, 2025 जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बाड़मेर में आयोजित थार महोत्सव के दूसरे दिन गुरूवार शाम 5:00 बजे राजस्थान के खजुराहो के रूप में प्रसिद्ध पुरातात्विक महत्व के स्थल किराडू मंदिर परिसर में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके साथ ही यहां कई परम्परागत खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई, जिनमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।