बाड़मेर: शिव के पूर्व विधायक अमीन खान ने जिला मुख्यालय पर कहा, दुनिया कहती रहेगी, किसी की जुबान को रोक नहीं सकते
Barmer, Barmer | Oct 9, 2025 शिव के पूर्व विधायक अमीन खान ने गुरुवार दोपहर 12.30 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि गुटबाजी को हम लोग आपस में निपट लेंगे। सीनियर नेताओं से बातचीत की जा रही है। आने वाले समय में गुटबाजी खत्म हो जाएगी। मेवाराम जैन को कांग्रेस में ले लिया है यह अच्छा काम हुआ है। कुछ नेता जैन को चरित्रहीन बता रहे। इस सवाल पर अमीन खान ने कहा दुनिया कहती रहेगी।