कांके: पूर्व सीएम शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने के लिए रांची के डेली मार्केट की सभी दुकानें रहीं बंद
Kanke, Ranchi | Aug 5, 2025 रांची स्थित डेली मार्केट की सभी दुकानें मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने के लिए बंद रही। इस दौरान रांची स्थित डेली मार्केट के सभी दुकानदारों ने शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की। बता दें कि शिबू सोरेन के निधन के बाद झारखंड सरकार ने 4 से 6 अगस्त तक तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया था।