बक्सर: वीर कुंवर सिंह सेतु से गिरी स्कॉर्पियो को निकालने पहुंची एसडीआरएफ, तेज धार व अंधेरे से रेस्क्यू में दिक्कत
Buxar, Buxar | Jun 20, 2025 बक्सर स्थित वीर कुंवर सिंह गंगा सेतु पर हुए दर्दनाक हादसे के 3 घंटे बाद भी नदी में गिरी स्कॉर्पियो को बाहर नहीं निकाला जा सका है। इस हादसे के बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ टीम ने गाड़ी तक पहुंचने के बाद बताया है कि उसमें 4 लोग सवार हो सकते हैं।तेज धारा और अंधेरे के कारण से रेस्क्यू में दिक्कतें आ रही हैं। मौके पर गंगा ब्रिज, औद्योगिक, टाउन थाना की पुलिस है।