बक्सर: वीर कुंवर सिंह गंगा सेतु से स्कार्पियो रेलिंग तोड़ गंगा में गिरी, पुलिस राहत कार्य में जुटी
Buxar, Buxar | Jun 20, 2025 बक्सर को यूपी से जोड़ने वाले वीर कुंवर सिंह पुल पर शुक्रवार की रात करीब सवा आठ बजे अपराह्न में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यूपी की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वीर कुंवर सिंह पुराना पुल के रेलिंग को तोड़ते हुए गंगा नदी में जा गिरी है। जिसके सूचना मिलने के साथ ही काफी संख्या में स्थानीय लोग वीर कुंवर सिंह पुराना पुल पर जमा हो गए.