मनोहरथाना: मनोहर थाना वन विभाग की टीम ने 28 क्विंटल नीम की लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्राली को किया ज़ब्त
मनोहरथाना वन विभाग की टीम ने मन्या खेड़ी घाटी से 28क्विंटल नीम की लकडी से लदे एक ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर कोलू खेड़ी नर्सरी मे खडा किया गया। ट्रैक्टर चालक मनोहर थाना निवासी अखिल पुत्र कलामुद्दीन को जमानत पर रिहा किया गया कार्रवाई में वनपाल ओम नगर सुनील वनरक्षक मुनेरा, उम्मेद सिंह ,वीरेंद्र सिंह शामिल रहे।