जगदलपुर: करपावंड जमीन विवाद में सरपंच के समर्थन में ग्रामीण आए सामने, प्रेस क्लब जगदलपुर में की प्रेस वार्ता
बस्तर जिले की ग्राम पंचायत करपावंड में जारी भूमि विवाद के मसले पर ग्रामीण सरपंच के समर्थन में सामने आ गए हैं। ग्रामीणों का स्पष्ट कहना है कि विवाद में सरपंच का कोई रोल नहीं है, उन्हें बेवजह फंसाने और परेशान करने की कोशिश की जा रही है। करपावंड में जमीन संबंधी विवाद और सरकारी अमले पर हमले को लेकर जिला पत्रकार संघ भवन में ग्रामीणों प्रेस वार्ता की ।