बिहपुर: मृतक के परिजनों से मिले मंत्री इं. शैलेंद्र
पथ निर्माण मंत्री सह बिहपुर विधायक इं. शैलेंद्र शनिवार को विक्रमशिला सेतु पर टीनशेड गिरने की घटना में मृत सोनवर्षा निवासी विनय ईश्वर के घर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों को सांत्वना देते हुए दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा मंत्री ने सोनवर्षा में दिवंगत भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता विवेकानंद चौधरी, नारायणपुर में स्व. चमकलाल साह तथा गौरीपुर में सड़