ब्यौहारी: ब्यौहारी में कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री मोहन यादव का पुतला फूंका, परिवहन घोटाले के सरगना की जमानत के विरोध में
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ब्यौहारी द्वारा परिवहन घोटाले के सरगना सौरभ शर्मा की जमानत के विरोध में मुख्यमंत्री मोहन यादव का पुतला दहन किया है । इसमें युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह पुतला दहन शनिवार की शाम 5:00 बजे ब्यौहारी नगर में किया गया।