ब्यौहारी: ब्यौहारी के सीधी मार्ग पर स्थित राइस मिल से बोरियों की चोरी, संचालक ने दर्ज कराई शिकायत
सीधी मार्ग में स्थित राइस मिल से बोरियों की चोरी का मामला सामने आया है, घटना शनिवार की सुबह तकरीबन 5:00 बजे की है। पुलिस की डायल हंड्रेड को राइस मिल संचालक ने मामले की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस शिकायत मिलते ही मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर थाने में मामले पर लिखित शिकायत दर्ज करवाने की सलाह संचालक को दी है।