ब्यौहारी: ब्यौहारी के धंधोंकोई मोड पर अनियंत्रित ट्रक घर में घुसा, हजारों का नुकसान हुआ
ब्यौहारी के धंधोंकोई मोड़ में अनियंत्रित होकर गिट्टी ले जा रहा ट्रक एक घर में घुस गया जिससे हजारों रुपए का नुकसान हुआ है। घर के मालिक ने मामले की जानकारी पुलिस को दी है पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है ट्रक मालिक से घर मालिक ने घर में हुए नुकसान की भरपाई मांगी है घटना शुक्रवार की सुबह 7:00 बजे की है।