ब्यौहारी: ब्यौहारी के चरका गांव में पुलिस ने घर में दबिश देकर 58 लीटर अंग्रेजी शराब ज़ब्त की, जिसकी कीमत ₹50 हज़ार है।
घर से शराब की बिक्री की जा रही थी मुखबिर की सूचना पर चरका गांव पुलिस पहुंची और दबिश देते हुए 58 लीटर अंग्रेजी शराब जप्त की है । जिसकी कीमत 50 हजार बताई गई है। पुलिस देखकर आरोपी फरार हो गया, पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध शुक्रवार की सुबह 8:00 बजे मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।