मल्हारगंज: एरोड्रम क्षेत्र में नकली टाटा नमक बनाने वाला पकड़ाया, 840 पैकेट नकली नमक और 1850 किग्रा कच्चा माल बरामद
अधिकारी ने बुधवार 12 बजे बताया की एरोड्रम थाना क्षेत्र में पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग टाटा नमक प्रोडक्ट के ब्रांड नाम का दुरुपयोग कर नकली नमक की पैकिंग और मार्केटिंग कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने एक मकान पर दबिश दी, जहां अवैध रूप से फैक्ट्री संचालित की जा रही थी।तलाशी के दौरान पुलिस को मौके से करीब 840 पैकेट नकली नमक और लगभग 1850 किलोग्राम कच्