बेरो: प्रखंड के घाघरा जोभी टोली गांव में करंट लगने से एक छात्र घायल
Bero, Ranchi | Jan 19, 2025 घाघरा जोभी टोली गांव में रविवार की संध्या 7:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार करंट लगने से एक ग्यारह वर्षीय स्कूली छात्र अभिराज उरांव घायल हो गया। वह उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय कोकड़े में पांचवीं कक्षा का छात्र है। वहीं करंट लगने के बाद स्वजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से घायल छात्र को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेड़ो पहुंचा।