द्वारका: जिले की एंटी नारकोटिक सेल ने बिंदापुर में शराब तस्कर को पकड़ा, 3861 क्वार्टर बरामद
बॉर्डर पार हरियाणा से शराब की खेप लाकर द्वारका में सप्लाई करने वाले एक इंटरस्टेट शराब सप्लायर को एंटी नारकोटिक्स सेल की पुलिस टीम ने बिंदापुर से गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान उत्तम नगर के चाणक्य प्लेस के रहने वाले लवकुश के रूप में हुई है। इसके पास से पुलिस टीम ने 3861 क्वार्टर अवैध शराब का बरामद किया है। दिल्ली एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।