द्वारका: द्वारका जिले की स्पेशल स्टाफ टीम ने हथियारों की आपूर्ति करने वाले गिरोह के एक सक्रिय सदस्य को सीआरपीएफ कैंप से गिरफ्तार किया
द्वारका जिला के स्पेशल स्टाफ की पुलिस टीम ने आर्म्स सप्लाई करने वाले गैंग के एक आर्म्स सप्लायर को सीआरपीएफ कैंप के पास से गिरफ्तार किया है। जो राजस्थान का रहने वाला है, इसके पास से 8 सोफिस्टिकेटेड पिस्टल और 16 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। इसकी पहचान जरनैल सिंह के रूप में हुई है। जो पहले से पांच आपराधिक मामलों में भी शामिल रहा है।