पिपरिया: पिपरिया पुलिस ने 45 लीटर देसी शराब के साथ दो बाइक सवार तस्करों को किया गिरफ्तार
पिपरिया पुलिस ने बुधवार को संध्या गश्ती के दौरान मोहनपुर हाई स्कूल के पास 45 लीटर देशी शराब के साथ बाइक सवार किऊल थाना क्षेत्र के बसमतिया निवासी महेश यादव का पुत्र विक्की कुमार को बन्नूबगीचा थाना क्षेत्र के बियर चौक निवासी विजय साव का पुत्र शिवम कुमार को गिरफ्तार किया है. गुरुवार पूर्वाह्न 11:45 बजे पुलिस द्वारा मामले की जानकारी दी गई. प्राथमिकी दर्ज हुई.