पाटन: पाटन नगर और ग्रामीण इलाकों में लगातार 3 घंटे तक हुई जोरदार बारिश, खेतों में भरा पानी, गर्मी से मिली राहत
नगर और ग्रामीण इलाकों में रविवार दोपहर लगभग 12:30 बजे से भारी बारिश का दौर शुरू हुआ जो कि लगभग तीन घंटे तक चला। भारी बारिश से पाटन नगर और ग्रामीण इलाकों में जल भराव की स्थिति में निर्मित हो गई।वहीं खेतों में पानी भी भर गया जिससे किसानों का धान का रोपा लगना शुरू हो जाएगा ।लोगों का कहना है कि उमस परेशान कर रही थी ऐसे में तेज बारिश से गर्मी से निजात मिली है।