*गौशालाओं पर करोड़ों खर्च, फिर भी कचरे के ढेर में भोजन तलाशने को मजबूर गोवंश*
*अपडेट बांगरमऊ*
*बांगरमऊ नगर में नगर पालिका की कार्यशैली पर उठे सवाल, कूड़े के ढेर में भूख मिटाने की तलाश कर रहे गोवंश*
बांगरमऊ। प्रदेश सरकार द्वारा गोवंशों के संरक्षण और उनके भरण-पोषण के लिए गौशालाओं पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर बांगरमऊ नगर में गोवंशों की बदहाल स्थिति सरकार के दावों और नगर पालिका प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रही है। नगर में छुट्टा गोवंश कचरे के ढेर में अपनी भूख मिटाने के लिए भोजन तलाशते नजर आ रहे हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार, नगर पालिका द्वारा फेंके जा रहे कचरे के ढेर पर गोवंश भोजन की तलाश में पहुंचते हैं। कचरे में फैली गंदगी और दुर्गंध से जहां आसपास के मोहल्लेवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं गोवंश भी उसी गंदगी में खाने योग्य सामग्री तलाशने को मजबूर हैं। प्लास्टिक और सड़े-गले कचरे के बीच भोजन
Bangarmau, Unnao | Nov 17, 2026