जलालाबाद: जलालाबाद में ब्लॉक के सभागार में क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक ब्लाक प्रमुख लता सिंह की अध्यक्षता में संपन्न
शाहजहांपुर जनपद के विकासखंड मुख्यालय जलालाबाद में आज क्षेत्र पंचायत समिति की की एक बैठक ब्लॉक प्रमुख लता सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में कटरा क्षेत्र के विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस मौजूद रहे। इस बैठक में ग्राम प्रधानों और एक क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने भाग लिया।