जलालाबाद: हुल्लापुर के रामगंगा नदी की रेलिंग तोड़कर डंपर नदी में गिरा, ड्राइवर व हेल्पर सुरक्षित
शाहजहांपुर जनपद के थाना अल्लाहगंज के फर्रुखाबाद सीमा पर बने राम गंगा पुल पर आज करीब 11:00 बजे एक डंपर ट्रक अनियंत्रित होकर रामगंगा पुल की रेलिंग तोड़कर नदी में गिर गया। डंपर फर्रुखाबाद से शाहजहांपुर की ओर आ रहा था।डंपर में हेल्पर ड्राइवर बैठे हुए थे. दोनों सुरक्षित हैं उन्हें कोई चोट नहीं आई है। ड्राइवर का नाम सत्यम और हेल्पर का नाम सत्येंद्र बताया जा रहा है।