जलालाबाद: गांव गुलडिया में बरसात में छत पर नहाते समय आकाशीय बिजली गिरने से किशोर की हुई मौत
शाहजहांपुर जनपद थाना जलालाबाद क्षेत्र गांव गुलडिया में आज बुधवार को दिन के करीब 12:00 छत पर नहा रहे किशोर नीलेश पुत्र करण सिंह के ऊपर आकाशीय बिजली गिर गई जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।परिजन उसक़ो आनन फान्न में डायल 112 पुलिस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.