जलालाबाद: गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं का टेंपो गांव कटियूली के पास खाई में पलटा, 11 लोग घायल
शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव कटियूली के पास घटिया घाट से गंगा स्नान कर घर लौट रहा श्रद्धालुओं से भरा टेंपो अनियंत्रित होकर खाई में जाकर पलट गया। जिससे शाहजहांपुर नगर के मोहल्ला तेली बजरिया निवासी विमलेश, राम जी सुनील,शिवम,मुस्कान सक्सेना, दीपिका, सुनीता अंश ,ऋषभ व टैम्पू का ड्राइबर साबिर शामिल है