मूंडवा: कुचेरा थाना क्षेत्र के एक आरोपी को अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट ने 3 माह के लिए किया जिले से निष्कासित
Mundwa, Nagaur | Sep 30, 2024 नागौर के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट चंपालाल जीनगर ने सोमवार को कुचेरा थाना क्षेत्र के एक आरोपी हनुमान राम को जिले से तीन माह के लिए निष्कासित कर दिया। राजस्थान गुंडा नियंत्रण अधिनियम 1975 के तहत नागौर के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट चंपालाल जीनगर ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को तीन माह के लिए जिले से निष्कासित किया है।