मूंडवा: भडाणा गांव के बाईपास पर शुक्रवार देर रात एक ट्रेलर ने 10 भेड़ों को कुचला, पुलिस मौके पर पहुंची
Mundwa, Nagaur | Sep 28, 2024 मूण्डवा पंचायत समिति के भडाणा गांव के बाईपास पर शुक्रवार देर रात एक ट्रेलर ने तेज गति व लापवाही से चलाते हुए सड़क पर चल रही दस भेड़ों को कुचल दिया। हादसे में दस भेड़ों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मूण्डवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रेलर चालक को हिरासत में लिया।