कोंडागांव: जिला कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में कलेक्टर ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
कोण्डागांव कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने आज मंगलवार दोपहर 2 बजे जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक के बाद साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं एवं मांगें सुनीं। इस दौरान प्राप्त आवेदनों पर उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई एवं निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।