कांके: एसएसपी ने अल्बर्ट एक्का चौक, सरजना चौक समेत प्रमुख चौराहों की यातायात व्यवस्था का किया निरीक्षण
Kanke, Ranchi | Jun 1, 2026 अल्बर्ट एक्का चौक, सरजना चौक सहित प्रमुख चौराहों की ट्रैफिक व्यवस्था का सोमवार शाम करीब पांच बजे एसएसपी राकेश रंजन ने निरीक्षण किया। इस दौरान पर एसएसपी राकेश रंजन ने यातायात संचालन की समीक्षा की। कई जगहों पर जाम और अव्यवस्थित ट्रैफिक को देखते हुए उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।