बेगूसराय: बलिया थाना पुलिस ने लखमिनिया रेलवे स्टेशन के पास से अपहृत लड़की को बरामद किया, SP ने दी जानकारी
बलिया थाना की पुलिस ने अपहरण की गई लड़की को लखमीनिया रेलवे स्टेशन के निकट से सकुशल बरामद कर लिया है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने शनिवार की शाम 5:00 बजे दी. उन्होंने बताया कि पिछले दिनों बलिया थाना में एक लड़की के अपहरण किए जाने का मामला दर्ज किया गया था.