बेगूसराय: पत्रकारों पर हुए मुकदमा वापस लेने की मांग को लेकर AISF कार्यकर्ताओं ने कार्यालय कक्ष में SP से मुलाकात की
बेगूसराय के पत्रकारों पर बिना शर्त मुकदमा वापस लेने को लेकर एआईएसएफ कार्यकर्ताओं ने शनिवार की दोपहर 2:00 बजे एसपी मनीष से मुलाकात की. इस दौरान AISF नेता अमीन हमजा ने कहा कि बेगूसराय में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री के दिए गए बयान को पत्रकारों ने चलाया. इस पर कुछ पत्रकारों पर मटिहानी BDO द्वारा FIR दर्ज करवा दिया गया है.