बेगूसराय: कारगिल भवन में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कार्यक्रम का किया गया आयोजन, DM ने पदाधिकारियों और कर्मचारियों को दिलाई शपथ
कारगिल भवन में शनिवार की दोपहर 2:00 बजे राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन DM तुषार सिंगला ने दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम के दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त के अभिभाषण को सुना गया. इस मौके पर संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि हमारा देश दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है. इसे अक्षुण्ण बनाए रखना हम सबों की जिम्मेवारी है.